Remote control two switch hindi रिमोट कंट्रोल दो स्विच हिंदी - technicalproblem(india)

हार्डवेयर और Software बीच आपको सभी जानकारी इस ब्लॉगर के सारे आपको मिलेगी और android.app की जानकारी मिलेगी और इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी और अन्यथा जानकारी प्राप्त होगी आपको अगर (आपको कुछ कहना है तो आप कमेंट में के सकते हैं )

welcome in india

शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

Remote control two switch hindi रिमोट कंट्रोल दो स्विच हिंदी

Remote control two switch hindi

रिमोट कंट्रोल दो स्विच हिंदी

Remote control two switch hindi
Remote control two switch hindi





इस रिमोट कन्ट्रोल से दो अलग-अलग तरह के उपकरणों को ऑन/ऑफ किया जा सकता है। यह सर्किट 20 फीट से अधिक की दूरी तक कार्य करता है।आमतौर पर रिमोट कन्ट्रोल अधिकतम 20 फुट की दूरी तक कार्य करते हैं। लेकिन इस प्रोजेक्ट में इसकी रेन्ज को बढ़ाया गया है। इस प्रोजेक्ट में भी एक भाग ट्रांसमीटर, दूसरा भाग रिसीवर है। ट्रांसमीटर के स्विच 51 को | दबाने पर IC 555 की पिन नं. 3 से पल्स आउट होती है। यह पल्स रैजिस्टेन्स 270E से ट्रांजिस्टर BC177 के बेस पर

remote control two switch diagram
remote control two switch diagram



आती है। इससे ट्रांजिस्टर ऑन होता है तथा इसके एमीटर पर लगी इन्फ्रारेड LED से इन्फ्रारेड रेज निकलती हैं। इंन इन्फ्रारेड रेज को रिसीवर विभाग में लगी इन्फ्रारेड 'आई' रिसीव करती है। (इस प्रोजेक्ट का ट्रांसमीटर सर्किट भी वही है जो प्रोजेक्ट का है।)  रिसीवर सेक्शन में दो ICs का प्रयोग किया गया है। पहली IC 555 ऑसीलेटर के रूप में प्रयोग की गई है तथा

दूसरी IC 7493 काउण्टर है। इन्फ्रारेड आई की आउटपुट पल्स को !C 555 की पिन नं. 2 को दिया जाता है, जिससे IC 555 ट्रीगर हो जाती है, तथा इसकी पिन नं. 3 पर एक पल्स प्राप्त होती है। यह पल्स IC 7493 की पिन नं. 14 को दी गई है। IC 7493 एक बाइनरी काउन्टर IC है। इसकी पिन नं. 1 और 12 से एक ट्रांजिस्टर लगा है तथा पिन नं. 9 से दूसरा ट्रांजिस्टर लगा है। इस IC की पिन नं. 14 पर पहली पल्स आने पर इसकी Q0 पिन नं. 12 से हाई सिगनल आउट होता है। इस सिगनल से ट्रांजिस्टर T1 ऑन होता है और रिले  को ऑन करता है। दूसरी पल्स पर दूसरा आउटपुट 01 हाई होता है। इससे दूसरा ट्रांजिस्टर T2 ऑन होकर दूसरी रिले  को ऑन करता है। इस प्रकार इस रिमाट कन्ट्रोल सर्किट के द्वारा दो अलग-अलग उपकरणों को ऑन / ऑफ किया जा सकता है।

यह सर्किट +5V पर कार्य करता है। इसके लिए रेग्यूलेटेड पॉवर सप्लाई प्रयोग की जाती है। इन्फ्रारेड आई को आवश्यक रूप से रेग्यूलेटेड +5V की सप्लाई दी जानी चाहिए। अन्यथा यह खराब हो जाती है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

कृपया टिप्पणी बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक में प्रवेश न करें।

close