Electrician hand tools hindi इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल हिंदी - technicalproblem(india)

हार्डवेयर और Software बीच आपको सभी जानकारी इस ब्लॉगर के सारे आपको मिलेगी और android.app की जानकारी मिलेगी और इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी और अन्यथा जानकारी प्राप्त होगी आपको अगर (आपको कुछ कहना है तो आप कमेंट में के सकते हैं )

welcome in india

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

Electrician hand tools hindi इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल हिंदी


Electrician hand tools hindi
इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल हिंदी


Electrician hand tools hind





1.स्टील स्केल 


यह किसी जॉब वर्क की लम्बाई आदि नापने के लिए 

प्रयनाव वक की लम्बाई आदि नापने के लिए प्रयोग 

किया जाता है। इसके स्थान पर स्टील मेजरिंग टेप 

भी प्रयोग की जाती है।










2.स्क्रू ड्राइवर




एक इलेक्ट्रिशियन के लिए यह सबसे उपयोगी 

औजार होता है, जो कि अन्य औजारों से अधिक 

प्रयोग किया जाता है। स्कू ड्राइवर्स भिन्न-२ साइजों के 
'मिलते हैं। सामान्यतया इनकी साइज हैन्डल से नीचे 

की नापी जाती है। यह 10,15, तेथा 30 सेमी साइज 

के अधिक प्रयोग किये जाते हैं। इनमें लकी या 

प्लास्टिक का हैन्डल लगा होता है।














3.प्लायर (Pliers)

प्लायर

प्लायर

वायर को काटने, मोडने तथा पकडने के लिए कई 

प्रकार के प्लायर्स प्रयोग किये जाते हैं। इन्हें अलग-२ 

नामों से जाना जाता है कुछ प्रमुख प्रकार के प्लायर्स 

का वर्णन यहाँ दिया गया है











(i) कॉम्बीनेशन प्लायर



यह तारों को काटने मोडने तथा उनका इन्सुलेशन 

उतारने के लिए प्रयोग किया जाता है। इलेक्ट्रिक से 

सम्बन्धित कार्यो के लिए हेन्डल पर इन्सुलेशन लगे 

प्लायर्स का ही प्रयोग करना चाहियें। ये 15,20 और 

25 सेमी साइज के मिलते हैं। इनका आगे का हिस्सा 

चौडा होता है।














(ii) फ्लेट नोज प्लायर (Flat Nose Plier)



इस प्लायर का मुँह आगे से पलेट होता है। यह तारों 

को पकडने तथा खीचने के काम आता है। इसके 

अलावा यह नट आदि को पकडने तथा कसने आदि 

के काम भी आता है। इसका साइज 10 से 20 सेमी होता है।






(iii) राऊँड नोज प्लायर (Round Nose Plier)

राऊँड नोज प्लायर
राऊँड नोज प्लायर





इसका मूंह आगे से गोल होता है। इसीलिए इसे 

राउण्ड नोज प्लायर कहते हैं। इसका प्रयोग तारों के 

सिरों को गोल लपेटने तथा नट आदि पकडने के लिए 
किया जाता है। इसका साइज लगभग 10 से 15 सेमी तक होता है




(iv) साइड कटिंग प्लायर (Side Cutting Piler)

साइड कटिंग प्लायर
साइड कटिंग प्लायर


इस प्रयोग पतले तारों और स्ट्रिप्स को काटने 

के लिए किया जाता है। इसके मूंह के दोनो 

साइड्स में धार लगी होती है। इसका साइज 

10 से 15 सेमी तक होता है






हथौडा (Hammer)
ये कास्ट आयरन  या स्टील के बने होते हैं तथा ये 

मार्केट में वजन और भिन्न-२ आकार के आधार 

पर उपलब्ध है इलेक्ट्रिक सम्बन्धित कार्यो में 

सामान्यतया 200.400 और 800 ग्राम वजन के हथोडे विभिन्न आकारों 

में किये जाते हैं। इनमें लकडी का हेन्डल लगा होता 

है। इन हथोडों के भिन्न-२ साइज के आधार पर म 

रखे जाते हैं। कुछ विशेष प्रकार के हथौडे निम्न प्रकार हैं



 



बॉल पिन हैमर 
इस प्रकार के हथौडों का ऊपरी सिरा गोल होता है 

इसलिए इन्हें बॉल पिन हैमर कहते हैं। इसका प्रयोग 

चिजल्स (छैनी) रावल प्लग टूल और भारी वोट देने के 
वाले कार्यो के लिए किया जाता है इसमें सामान्यतया 
लकडी का हेन्डिल लगा होता है।




 

क्रॉस पिन हैमर 
इस प्रकार के हथौडे का एक सिरा चपटा और 

नूकिला होता है तथा दूसरा सिरा गोल तथा भारी होता 
है। इसे मल्टी-परपज कार्यो के लिए प्रयोग किया जा 

सकता है। इससे चोट देने, कीलें ठोकनें, रिखटिंग 

करने आदि कार्य किये जाते हैं। 



 



आरी (Saw) 
आरी
आरी
इसका प्रयोग लकडी या लोहे को काटने के लिए 

किया जाता है। ये कई प्रकार की होती है। 

लकडीऔर लोहे को काटने के लिए अलग-२ आरी प्रयोग की जाती है। प्रत्येक 

प्रकार आरी में ब्लेड तो लोहे का ही होता है लेकिन इसका हेन्डिल लकडी 
-
या लोहे का हो सकता है। कुछ विशेष प्रकार की आरियों का वर्णन निम्न प्रकार है









टेनन सॉ 
टेनन सॉ
टेनन सॉ 

यह लकडी काटने के लिए प्रयोग की जाती है। 

इसका ब्लेड बहुत पतला होता है, जिस पर दाँते 

बने होते हैं। सामान्य टेनन सॉ में लोहे की लम्बी और चौडी पती के एक सिरे पर 

हेन्डिल लगा होता है। इस पती के निचले सिरे पर दाँते लगे होते हैं। इस प्रकार की आरी प्रायः 

कारपेन्टर्स प्रयोग करते हैं। ये मार्केट में विभिन्न 

साइजों में मिलती है। सामान्यतया इनका प्रयोग 

अधिक लम्बाई की लकडी काटने के लिए · किया 

जाता है। दूसरे प्रकार की बुडन-सॉ मे एक लोहे की 

पती के साथ लेड । लगा होता है। यह पती मजबुत 

होती है तथा ब्लेड को मुडने नहीं देती। इससे । 

कटिंग हमेशा सीधी होती है। जबकि सामान्य आरी में 

लचीलापन होता है, जिससे कटिंग तिरछी होने की 

सम्भावना होती है। सामान्य आरी को चलाने के लिए 

काफी अभ्यास की आवश्यकता होती है जबकि पती 

वाली आरी को सामान्य रूप से प्रयोग किया जा 

सकता है। ये केसिंग-केपिंग, बैटन पट्टीऔर राउण्ड 

ब्लॉक आदि काटने के लिए प्रयोग की जाती है।









 हैक-सॉ (Hack-Saw)
हैक-सॉ
 हैक-सॉ

यह आरी लोहे या अन्य प्रकार की मेटेलिक वस्तुओं 

को काटने के लिए प्रयोग की जाती है। इलेक्टिकल से 
सम्बन्धित कार्यो में यह आरी कन्ड‌‌‍युट  और 

जीआई.पाइप्स को काटने के लिए प्रयोग  कि जाती है

इसमें धातु की पती या पाइप का बना एक प्रेम होता 

है इस फ्रेम मे एक पलाई नट लगा होता है। यह नट

लेड को फ्रेम में कसने या खोलने के लिए लगाया 

जाता है। इसमें लगने वाला ब्लेड स्टील का बना होता 
है तथा इस पर बहुत बारीक दाँते बने होते हैंफ्रेम के 

एक साइड में धातु का बना हेन्डल लगा होता है।

हैक-सॉ दो प्रकार के होते है
(a) फिक्स्ड हैक सॉ (Fixed Hack-Saw)
(b) एडजेस्टेबल हैक सॉ (Adjustable Hack Saw)



फिक्स्ड हैक सॉ 
इसमें एक निश्चित लम्बाई का ब्लेड लग सकता है। 

इसका फ्रेम एक निश्चित आकार का होता है तथा 

इसके आकार को बढाया या घटाया नही जा सकता 

है। इस फ्रेम का एक स्टेण्डर्ड साइज होता है तथा 

इसमें इसी स्टेण्डर्ड साइज के ब्लेडस लगाये जाते हैं




एडजेस्टेबल हैक-सॉ (Adjustable Hack-Saw)

इस हैक-सॉ का फ्रेम एडजेस्टेवलं होता है। इसमे 

फ्रेम को ब्लेड की लम्बाई के अनुसार एडजेस्ट किया जा सकता है। 










इलेक्ट्रिशयन नाईफ (Electrician Knife)

इलेक्ट्रिशयन नाईफ
इलेक्ट्रिशयन नाईफ 



यह धातु का बना हुआ पोल्डिंग चाकू होता है, जो 

तारों के इन्सुलेशन को छीलने के काम में आता है। ये 
सिंगल ब्लेड और डवल ब्लेड, दोनो प्रकार के मिलते 

हैं। डबल ब्लेड वाले चाकू में एक ब्लेड तार को 

छीलने के लिए तथा दूसरा तारों को साफ करने के 

लिए प्रयोग किया जाता है। एक ही ब्लेड से तारों को 

छीलने और साफ करने का काम लेने से ब्लेड की 

घार खराब हो जाती है।






 

फरमर चीजल (Firmer Chisel)



इसका ब्लेड कास्ट स्टील का तथा हेन्डल लकडी का 

बना होता है। य लकडी मे झिरि (Grooving) तथा 

खुरचने (Chipping Scraping) के काम आती है। 

इसका सामान्य साइज ब्लैड की चौडाई से लिया 

जाता है, जो चपटे आकार का होता है। इसकी 

चौड़ाई 3mm से 38mm तक हो सकती है। 

सामान्यतया इलेक्ट्रिशयन 12 से 25mm चौडाई का 

फरमर चीजल का प्रयोग करते हैं।




कोल्ड चीजल (Cold Chisel) 


यह कंकरीट और पत्थर की दीवार में छेद या झिरी निकालने के काम

आती है। इसका साइज, इसकी लम्बाई और चौडाई 

के आधार पर लिया जाता है। यह हाई कार्बन स्टील 

की बनी होती है तथा इसके काटने वाले भाग को 

कठोर बनाया जाता इनकाआगे के भाग का साइज अलग-२ प्रकार का होता

जो सामान्यता 30° से 45° के कोण मे होता है।क 

मीटर या इससे अधिक लम्बाई की चीजल को क्रोवार 
(Crowbar) कहा जाता है। यह मशीनों को शिफ्ट करने के काम में आता है




 हैण्ड ड्रिल मशीन (Hand Drill Machine)
यह लकडी के ब्लॉक्स और बोर्ड में छेद करने के 

लिए प्रयोग की जाती है। इसके जबडे (Jaw) में 

आवश्कतानुसार साइज की बिट लगाई जाती है। 

इसके लिए जबडे को हाथ से पकड कर तथा ड्रिल के 
घुमाने वाले हेन्डल को पकड कर घुमाया जाता है 

इससे जबडे में बिट लगाने की जगह बन जाती है। 

विट लगाने के बाद जबडे को कस दिया जाता है यह 

पेज कसने की विपरीत दिशा मे कसा जाता है। ड्रिल 

के ऊपर वाले मेंन हेन्डिल पर ताकत लगाकर ड्रिल 

को घुमाने पर इससे किसी मेटेलिक प्लेट में भी छेद 

किया जा सकता है।






 पोकर (Pocker)

सामान्यतया लकडी के पेज लगाते समय पहले एक 

गाइड होल बनाना आवश्यक होता है इससे पेच को 

लगाने में आसानी होती है। यह छेद पोकर से बनाया 

जाता है। यह एक नौकदार औजार है, जो स्टीन का 

बनाया गया होता है। इसके ऊपर की साइड में 

लकडी का बना हेन्डल लगा होता है। इस हेन्डल को 

पकडकर ही इसकी नोक को लकडी में गाढकर

गाइड होल बनाया जाता है। पोकर को हाथ में 

पकडते समय काफी सावधानी रखनी चाहिये। इसे 

कभी भी जैब में नहीं रखना चाहिये।



जिमलेट (Gimlet)

यह एक साधारण सा औजार है, जो पेज के,सिद्धान्त 

पर कार्य करता है। इसमें आगे की तरफ एक 

नुकिली नौक होती है तथा इसके बाद तीखी धार वाले 
स्क्रू कटे हुए होते हैं ऊपरी भाग में एक लकडी का 

हेन्डल लगा होता है इस हेन्डल को पकड कर घुमाने 

पर ही यह लकड़ी में छेद कर देता है। ये अलग-२ व्यास साइज के होते हैं









 रेती (Files) .


यह लोहे या लकडी को आवश्यकतानुसार आकार 

प्रदान करने या समतल बनाने या उन पर लगे 

अवांछित पदार्थो को दूर करने के लिए प्रयोग की 

जाती है। यह कार्बन स्टील की बनी होती है तथा 

इसकी ऊपरी सतह खुरदरी होती है। ये भिन्न-२ 

आकार और साइज की होती है।  में विभिन्न प्रकार की रेती दिखाई गई है।



 


फ्लेट रेती (Flat File)
फ्लेट रेती
फ्लेट रेती

 यह चौकोर आकृति मे लम्बी रेती होती है। इसके 

दोनो तरफ खुरदरी सतह होती है। इसका ऊपरी 

भाग चौडा तथा नीचे का भाग अपेक्षाकृत पतला होता 
है। इनका साइज हेन्डल को छोडकर लम्बाई में लिया 
जाता है। सामान्यतया ये 15,20,25,30 और 35 सेमी 

लम्बाई में उपलब्ध है। यह विभिन्न ग्रेड और कट्स के 
अनुसार रप, फाइन, सिंगल कट और डबल कट 

आदि क्वालिटी में मिलती है। 

राउण्ड रेती (Round File)
यह रेती आकार में गोल होती है। तथा बन्द छेदों को खोलने व गोल करने के काम आती है

हॉफ राउण्ड रेती (Half Round File)
इसकी एक सतह गोल
इसकी एक  सतह गोल​   और दूसरी सतह चपटी 

होती है। विशेष रूप से यह रेती अर्द्ध व्यास क 

आकार बनीने के लिया प्रयोग की जाती है।




 स्क्वायर रेती (Square File)
 
यह आकार में स्क्वायर होती है। इसका 2/3 भाग 

समान साइज में होता है उसके बाद यह साइज कम 

होता जाता है। यह कोने और दरारों आदि को 

समतल बनाने के लिए प्रयोग की जाती है।


ट्राईएंगुलर फाइल (Triangular File)

 यह आकार में तिकोनी होती है। यह लकडी की 

आरी (Wooden Saw) के दाँतों को तेज करने के लिए 
प्रयोग की जाती है। इसके अलावा 90° के कोण की 

आकृति को स्मूद बनाने के लिए भी इसका प्रयोग 

किा जाता है।लकडी के काम के लिए अधिकतर 

हॉफ राउण्ड रेती का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि यह खुरदरी रेती होती है। 




स्टेण्डर्ड वायर गेज (Standard Wire Gauge)
यह लगभग 2.5mm मोटी गोल पती होती है। जिसके 

चारों तरफ अलग-२ साइजों के छेद बने होते हैं। 

प्रत्येक छेद पर एक नम्बर लिखा होता है। वायर गेज 

का प्रयोग वायर कासाइज ज्ञात करने के लिए किया जाता




 

ट्राई स्क्वायर (Try Square)

ट्राई स्क्वायर
ट्राई स्क्वायर
यह इलेक्ट्रिशियन के लिए बहुत उपयोगी औजार है। 

यह 90° कोण पर बना होता है। यह लकडी के 

ज्वाइन्ट, वायरिंग तथा अन्य कई स्थानों पर 90° के 

कोण को चैक करने के काम आता है। इसका साइज 
15 x 30cm होता है। यह लकडी या धातु का बना 

होता है। इसकी एक भुजा पर स्केल होता है। 







वाइस (Vice) 

वाइस एक ऐसा औजार होता है,जिसमें किसी अन्य 

लोहे या लकडी के टुकडे को फसा कर उसे 

आवश्यकतानुसार स्वरूप दिया जा सकता है। किसी 
पाइप को काटने या उसे घिस कर एक निश्चित रूप 

देने या किसी नट के वोल्ट को खोलने के लिए इसका 

प्रयोग किया जाता है वाइस कई प्रकार के होते हैं। 

यहाँ हम विभिन्न प्रकार के वाइस का विवरण कर रहे हैं



 



बैंच वाइस (Bench Vice) 



इसे पैरेलल वाइस भी कहा जाता है। इसे बैंच पर 

स्थाई रूप से लगा दिया जाता है। इसका उपयोग 

सभी प्रकार के कामों के लिए किया जाता है। लगभग 
प्रत्येक वर्कशॉप में यह वाइस आवश्यक रूप से 

लगाई जाती है।









पाइप वाइस 
(Pipe Vice)

पाइप वाइस
पाइप वाइस

यह गोल आकार की चीजें जैसे पाइप काटने और

 चूडी डालने के समय पकडन के काम आता है








लाइन वाइस 
(Line Vice):

यह ओवर हैड सिस्टम में ओवर हैड तारों को 

पकडने के लिए प्रयोग की जा



मशीन वाइस
 (Machine Vice) 

यह मशीन के ऊपर किसी वस्तु को पकडने और 

उस पर कोई कार्य करने के लिए प्रयोग की जाती है। 






पिन वाइस (Pin Vice)

यह बहुत छोटी वाइस होती है जो पिन जैसी वस्तुओं 

को पकडकर ग्राउण्ड अथवा पाइलिंग करने के काम 
में 
आती है। इसका प्रयोग अधिकतर वॉच मैकर या 

कोई छोटा Instrument ठीक करते समय किया जाता है।










 रावल प्लग टूल (Rawal Plug Tool)
यह औजार पत्थर या ईटों की दीवारों में पतली गिट्टी 

लगाते समय दीवार में सुराख करने के लिए प्रयोग 

किया जाता है। इस औजार के दो भाग होते हैं


टूल होल्डर - जो माइल्ड स्टील का बना होता है। 

 टूल बिट - जो कार्बन स्टील का बना होता है।

इनका साइज नम्बर के अनुसार आता है। 

सामान्यतया ये 8, 10, 12 और 14 नम्बर के प्रयोग 

किये जाते हैं इसका प्रयोग करते समय इसे धीरे-२ 

घुमाते रहना चाहिये। 







 लाइन टेस्टर (Line Tester)  

यह सप्लाई लाइन और वायरिंग में फेस की तार को 

टेस्ट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी 

बॉडी प्लास्टिक की होती है तथा आगेका भाग स्क्रू 

ड्राइवर जैसा होता है। इस भाग को फेस की तार पर 

लगाकर, उसके ऊपरी भाग पर अँगुली लगाते हैं

जिससे इसके अन्दर लगा नियोन बल्व जलने लगता है। 










कैंची (Scissor)

इलेक्ट्रिक के काम में कैंची का प्रयोग लेदराइड पेपर
एम्पायर क्लॉथ तथा स्लीव आदि को काटने के लिए 

किया जाता है। इनका साइज लम्बाई से लिया जाता 

है। ये सामान्यतया 15 और 20 सेमी नाप की प्रयोग 

की जाती है।




 







टिन कटर (Tin Cutter)


यह धातु की पतली चादरों को काटने के लिए प्रयोग 

किया जाता है। यह 150, 200, 250mm की साइजों 

में मिलता हैं इसका हत्थे वाला भाग लम्बा होता है 

तथा कटर छोटे होते हैं। इसके द्वारा लोहे, ताँवे और 

पीतल की शीटों को आसानी से काटा जा सकता है।






स्टॉक एण्ड डाई (Stock and Die)

स्टॉक एण्ड डाई
स्टॉक एण्ड डाई 

स्टॉक कास्ट आयरन का बना होता हैं इसमें डाई को 

लगाया जाता है। इसका प्रयोग पाइप या छड (Rod) 

में चूड़ियाँ डालने के लिए किया जाता है। स्टॉक का 

साइज डाई के अनुसार लिया 

जाता सामान्यतया12,20,25 और 30mm के प्रयोग किये जाते है।











मैलेट (Mallet)
मैलेट
मैलेट

यह लकडी या रखड का बना हथोडा होता है, जो 

क्वाइल को लगाते समय उन्हें सही रूप देने सीधा 

करने या मोडने के लिए प्रयोग किया जाता है मोटर्स 

के कवर को खोलते और लगाते समय भी इसका 

प्रयोग किया जाता है। इसका प्रोग किसी सख्त धातु 

पर या कील आदि ठोकने के लिए नही करना चाहिये










पिन्सर
पिन्सर
यह लकडी में से कीलें निकालने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह 10,15 और 20cm की लम्बाई में मिलते हैं। 








यह लोहे के पाइप को पकडने, खोलने या नट को 

खोलने कसने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके 

जबडे के दो भाग होते हैं- एक भाग स्थिर होता है

जबकि दूसरा भाग एडजेस्टेबल होता है। इसे 

एडजेस्टिंग नट के द्वारा वाँछित साइज में लाकर 

प्रयोग किया जा सकता है इसे मंकी-रिच भी कहते हैं।




यह तारों के ऊपर का इन्सुलेशन उतारने के काम मे 

आता है। इसमें अलग-२ साइज के गोल खाने बने 

होते हैं। इन खानों में वायर को डाल कर काटने से 

केवल इन्सुलेशन ही कटता है, जिसे खींच कर 

निकाला जा सकता है। इनका साइज 20 से 25cm तक होता है।







 
रेचिट बिट बेस (Ratchet bit brace)

यह बडी-२ वल्लियों या मोटे लकडी के बोर्डो में छेद 

करने के लिए प्रयोग की जाती है। इसे पीछे के हत्थे 

से दबाव के साथ पकडकर बीच वाले हेन्डिल से 

घुमाते हैं। इलेक्ट्रिशियन्स इसमें 14 नं. की विट 

लगाकर फ्लेश स्विच लगाने के लिए बोर्डो के कवर पर छेद करते हैं






जब किसी धात पर छेद करना होता है तो पहले इस 

पर निशान लगाया जाता है। इसके लिए सेन्टर पंच 

का प्रयोग किया जाता है। यह स्टील का बना होता है। 
इसका साइज 75mm तथा 100mm होता है। इसके 

आगे की तरफ नुकीला प्वाइन्ट तथा पीछे की तरफ 

चोट लगाने के लिए हैड बना होता है।











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

कृपया टिप्पणी बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक में प्रवेश न करें।

close