How to calculate electricity bill formula कैसे बिजली बिल की गणना के लिए सूत्र - technicalproblem(india)

हार्डवेयर और Software बीच आपको सभी जानकारी इस ब्लॉगर के सारे आपको मिलेगी और android.app की जानकारी मिलेगी और इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी और अन्यथा जानकारी प्राप्त होगी आपको अगर (आपको कुछ कहना है तो आप कमेंट में के सकते हैं )

welcome in india

शनिवार, 16 नवंबर 2019

How to calculate electricity bill formula कैसे बिजली बिल की गणना के लिए सूत्र


How to calculate electricity bill formula 

कैसे बिजली बिल की गणना के लिए सूत्र




How to calculate electricity bill formula
How to calculate electricity bill formula 

                                                                            












विद्युत की शक्ति (Power of Electricity)



कोई वस्तु एक सेकेण्ड में जितना कार्य करती है वह उस वस्तु की 

पावर कहलाती है। विद्युत की पावर की इकाई महान वैज्ञानिक 

जेम्स वाट के नाम पर वाट में मापी जाती है। वाट को w या P द्वारा 

दर्शाते हैं इलेक्ट्रिकल एनर्जी का 1 वाट एक वोल्ट दबाव वाले 

सर्किट में 1 एम्पियर की करेन्ट बहने की क्षमता रखता है। इस 

बात को इस सूत्र से भी समझा जा सकता है।

        वाट = वोल्ट x एम्पियर

        w = Vx1

     1000 वाट = 1 किलोवाट (Kw)

यांत्रिक शक्ति की पावर हार्स पावर में नापते हैं

1 हार्स पावर या अश्व सामर्थ्य (H.P.) = 746 वाट (लगभग)








वोल्ट (Volt) और वाट (Watt) में अन्तर-


विद्युत पर कार्य करने वाले विद्युत उपकरण और कम्पोनेन्ट्स के 
साथ प्रायः दो प्रकार के मान जुड़े होते हैं, जो वोल्ट और वाट 

कहलाते हैं, जैसे किसी बिजली के बल्ब के ऊपर ये दोनों मान 

अंकित रहते हैं। यदि किसी बल्ब के ऊपर 230V, 100W अंकित 

है तो यहां 230V का अर्थ यह हैं कि इस बल्ब की वोल्टेज 

कैपेसिटी 230V है अर्थात् इस बल्ब को कार्य करने के लिए 230V 

(विद्युत दबाव) की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार 100W का तात्पर्य यह है कि

इस बल्ब की विद्युत खर्च करने की क्षमता 100 वाट है। इस 

प्रकार इस बल्ब द्वारा

उपयोग हये करेन्ट की गणना निम्न प्रकार करेंगे



   चूंकि (W) =  Vx1 

इसलिए (करेन्ट) = W
                             V

W = 100W,V= 230V

          = 100
             230

                                        = 0.43 एम्पियर 

अतः 100W का एक बल्ब 230V के दबाव में 0.43 (434 मिली एम्पियर) एम्पियर करेन्ट लेता है।

बिजली का खर्च निकालना

इलेक्ट्रिकल एनर्जी की इकाई वाट आवर है घरेलू एवं औद्योगिक 

पैमाने पर व्यय मापने के लिये वैद्युत ऊर्जा का एक मात्रक

'किलोवाट घंटा (K.w.h.)का उपयोग करते हैं, जिसे साधारण भाषा 

में यूनिट कहते हैं एक यूनिट एक किलोवाट आवर के बराबर 

होती है। दूसरे शब्दों में अगर एक वाट का बल्ब 1000 घण्टे तक 

जले तो वह एक किलोवाट आवर बिजली खर्च करेगा।
              
             किलोवाट आवर = वाट x समय घण्टों में 

                    
                         यूनिट = वाट आवर
                         ———————
                                  1000

        बिजली का खर्च = यूनिट x प्रति यूनिट दर

उदाहरण--

    






https://technicalproblemindia.blogspot.com/2022/08/what-is-the-electricity-prepaid-meter-and-how-it-works.html


यदि 40 वाट की दो ट्यूब-लाइटें प्रतिदिन 5 घण्टे, 100 वाट का 

एक बल्ब 3 घण्टे प्रतिदिन प्रयोग होता है तो 30 दिन के पश्चात् 85 

पैसे प्रति यनिट की दर से बिजली का एक महीने का खर्च क्या होगा?


 वाट आवर = एक माह में कुल व्यय ऊर्जा

 ट्यूब लाइट = 40 वाट x 2x5 x 30 = 12000 वाट आवर
      
 बल्ब = 100 वाट x 3x30 = 9000 वाट आवर
             
 = 12000+9000=21000 वाट आवर साथ 
                           
   21000
  ———
 यूनिट = 100         = 21 यूनिट 

बिजली का खर्च = 21 x 6.85=17.85 रुपये









मापक प्रणालियाँ

भारत में सभी प्रकार के मात्रंक M.K.S. प्रणाली द्वारा व्यक्त किये 

जाते हैं। इस _प्रणाली में लम्बाई मीटर में (m), भार किलोग्राम में 

(kg), समय सेकेण्ड में (s) नापते हैं।















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

कृपया टिप्पणी बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक में प्रवेश न करें।

close